ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। कोटद्वार में पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर आकर गाड़ी पर गिरा।

पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस बीच घटना के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। बारिश के चलते जगह जगह मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं।

कोटद्वार-किल्बोखाल मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब एक बोलेरो टैक्सी (UK11TA/1610) पर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर आ गिरा।

भारी बरसात के बीच प्रसिद्ध सिद्धबली मन्दिर के निकट दुगड्डा की ओर जा रही टैक्सी के ऊपर पत्थर गिरा। बोलेरो वाहन किल्बोखाल से कोटद्वार की ओर आ रहा था।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिश

You missed

error: Content is protected !!