ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब एक बार फिर सिटी बस सेवा के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सिटी बस में लगने वाले वाहनों को यात्रियों की कमी न हो, इसके लिए विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है।

इसके लिए शहर के छह रूटों पर पड़ने वाले मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन रोका जाएगा।

तीन दिन पहले परिवहन विभाग कार्यालय में बैठक में इस पर चर्चा हुई थी।सिटी बस सेवा शहर के छह रूटों पर शुरू होगी।

इसका काठगोदाम से पंचायत घर और गौलापार स्टेडियम से कमलुवागांजा तक संचालन होना है। इस समय शहर में चार हजार से ज्यादा ई-रिक्शा हैं।

ऐसे में बसों को यात्री मिलने में मुश्किल होगी तो यह सेवा लंबी नहीं चल पाएगी।

बस सेवा के रूटों पर जो भी मुख्य मार्ग हैं, उन पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। यह आदेश हादसों को रोकने और जाम से बचने के लिए लिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!