भीमताल। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत पर जोर भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समाजसेवी बृजवासी ने एक महत्वपूर्ण पहल की।

उन्होंने अस्पताल का दौरा कर प्रभारी डॉ. महतोलिया के साथ विस्तृत चर्चा की और सीएचसी मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं को लागू करने की मांग रखी। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि स्थानीय निवासियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

बृजवासी ने अस्पताल की मौजूदा स्थिति, उपलब्ध डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड बॉयज, दवाइयों की आपूर्ति, एम्बुलेंस सेवाओं और अन्य सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

चर्चा में 108 और 102 आपातकालीन सेवाओं की स्थिति, रेफर किए जाने वाले मामलों के कारण, दवाइयों के वितरण में देरी, और टेस्ट रिपोर्टों की प्रक्रिया पर खुलकर बात हुई।

डॉ. महतोलिया ने स्वीकार किया कि डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण कई बार मरीजों को उचित उपचार में बाधाएं आती हैं। समाजसेवी ने विशेष रूप से डॉग बाइट, स्नेक बाइट और एक्सीडेंट जैसे आपातकालीन मामलों के लिए त्वरित उपचार सुविधाओं की मांग की।

इसके अलावा, उन्होंने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया।

बृजवासी ने कहा, “भीमताल सीएचसी को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाना हमारा लक्ष्य है, ताकि नगर साथ साथ आस-पास दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर नैनीताल-हल्द्वानी न जाना पड़े।

“डॉ. महतोलिया ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे सभी बिंदुओं पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे विभागीय उच्च अधिकारियों व शासन तक भेजा जाएगा।

उन्होंने स्टाफ की कमी को दूर करने और नई सुविधाओं को लागू करने के लिए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस पहल ने स्थानीय समुदाय में उम्मीद की किरण जगाई है।

समाजसेवी बृजवासी ने विश्वास जताया कि शासन और प्रशासन के सहयोग से भीमताल सीएचसी जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस होगा। स्थानीय निवासियों ने भी इस प्रयास की सराहना की और कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग है।

आशा है कि इस चर्चा और मांगों के परिणामस्वरूप भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, वार्ता निरीक्षण दौरान मौके पर राज्य आंदोलनकारी बी. डी. पलड़िया भी साथ थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.