हल्द्वानी। वैश्य महासभा हल्द्वानी के तत्वाधान में 22 वें श्री गणेश महोत्सव 2025 का आगाज आज यहां श्री रामलीला मैदान में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया।
भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना एवं संपूर्ण विधि विधान से पूजा पंडित श्री विवेक शर्मा द्वारा करायी मुख्य यजमान के रूप में अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल महामंत्री तनुज गुप्ता कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल सपत्नीक यजमान रहे एवं बद्री प्रसाद गुप्ता व सुशील अग्रवाल मंजू वार्ष्णेय एवं यश गुप्ता, वैभव गुप्ता अतुल जायसवाल उपस्थित थे ।
विधि विधान से पूजा क दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय में हो गया और सभी भक्तगण गणपति बप्पा मोरया उद्घोष कर रहे थे।
सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेला का शुभारंभ पंडित श्री नवीन जोशी जी के प्रवचनों से हुआ जिसमें उन्होंने श्री गणेश महिमा का गुणगान किया ।
तत्पश्चात सनातन धर्म पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तों ने बढ़ -चढ़कर प्रतिभाग किया।
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नृत्यम डांस व म्यूजिक अकादमी के द्वारा समुद्र मंथन मीनाक्षी डांस क्लासेस के द्वारा श्री गणेश वंदना, डी हाउस एंड आर्ट डांस स्टूडियो द्वारा कृष्णा एक्ट, प्रकाश डांस एकेडमी के द्वारा वेस्टर्न क्लासिकल डांस ,के अलावा अनेकों सफल प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।
सभी प्रस्तुतियों ने भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों के मध्य में सभी भक्तगण गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष कर रहे थे और सभी कलाकारों का जबरदस्त तालियों से उत्साह बढ़ा रहे थे।
कार्यक्रम में रामबाबू जायसवाल , तनुज गुप्ता राजेंद्र अग्रवाल , भगवान सहाय नीरज प्रभात गर्ग राजीव अग्रवाल , बद्री प्रसाद गुप्ता भोलानाथ केसरवानी अशोक वाष्णेय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल सुशील अग्रवाल स्नेही लता गुप्ता, कपिल अग्रहरि आदि लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश केशरवानी भुवनेश गुप्ता निशुल्क अग्रवाल आवेश गर्ग के द्वारा किया गया।
