ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पत्रकार सहयोगी रिया जोशी के पिता विजय जोशी (63) का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पाइंस स्थित श्मशान घाट पर किया गया। तल्लीताल बाजार निवासी विजय जोशी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे और लोगों की मदद करे लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

वह अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र – पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। विजय जोशी के पिता रामदत्त जोशी नैनीताल के तल्लीताल में जोशी मिष्ठान भंडार के प्रसिद्ध विक्रेता थे।

विजय जोशी ने गुरुवार दोपहर अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शहर के पत्रकारों समेत स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्ती: सीएम धामी ने सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, मॉल और होटलों का ऑडिट कराने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!