ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। 24 घंटे के भीतर 74 साल बाद फिर सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस सीजन में 24 घंटे में तीसरी बार 175 एमएम बारिश हो चुकी है। हरिपुर में 177 एमएम बारिश हुई। इससे पहले, 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड 1951 में दर्ज हुआ था।
तब 332.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। कालसी में एक घंटे में 72, कोटी में 39.5 और जखोली में 45.5 एमएम बारिश हुई।

मौसम विभाग का अलर्ट

देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जनपद में शनिवार को भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी जनपद में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पर्वतीय और मैदानी जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

बारिश के कारण मसूरी में नालियां चोक हो गई। शुक्रवार को मसूरी में सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर करीब 12:00 बजे धूप खिली। शाम को 5:00 बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। भारी बारिश शुरू हो गई।

इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतर नालियों के चोक हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे दोपहिया वाहन में सवार चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, बारिश से माल रोड पर जगह-जगह जलभराव हो गया।

पानी के साथ सड़कों पर पत्थर, बजरी और मलबा बहकर आ गया। इस बारे में शुक्रवार को दुकानदार सलीम अहमद ने बताया कि बारिश के कारण नाला चोक हो जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।

आने वाले कुछ दिन उत्तराखंड के लिए चुनौतीपूर्ण

आईएमडी के अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिन उत्तराखंड में चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। आईएमडी की ओर से रेड, ऑरेंज व ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। अतिवृष्टि से नुकसान कम से कम हो, इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जरूरी तैयारियों पूर्व से ही करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में गैस संकट गहराया: सिलिंडर की कमी से कई होटल-ढाबे बंद, कारोबारियों में आक्रोश
error: Content is protected !!