ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन आज सेंट लॉरेंस स्कूल, देवलचौड में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक कमल किशोर सिंघल, क्षेत्रीय वित्त सचिव आरके गुप्ता क्षेत्रीय सचिव महिला सहभागिता पाला मेहता, प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक रक्तदान भवानी शंकर नीरज, प्रांतीय संयोजक संस्कार उपमा सेठी, प्रांतीय संयोजक चिकित्सा अतुल राजपाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं बताया कि समस्त टीमों द्वारा हिंदी और संस्कृत में दो राउंड में गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

हल्द्वानी नगर के विभिन्न विद्यालयों की 20 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के डॉ शर्मिष्ठा बिष्ट, डॉ गुंजन जोशी और हेमंत जोशी द्वारा टीमों को विभिन्न बिंदुओं पर प्राप्त अंको के हिसाब से विजेताओं की घोषणा की।

प्रथम स्थान पर केवीएम पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर बीएलएम अकैडमीऔर तृतीय स्थान पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल रहा।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर निधि गुप्ता एवं शिखा अग्रवाल द्वारा किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से सिटी कोऑर्डिनेटर जितेंद्र साहनी, अमित अग्रवाल, एकता अग्रवाल, डॉ अभिषेक मित्तल, हेमा बिष्ट, विनीत शर्मा, गिरीश केसरवानी, मीनू गुप्ता, गीतू केसरवानी, पूनम साहनी, पंकज अग्रवाल, गुंजन राजपाल सुमन जैन, साधना जैन, बबीता केसरवानी, रीता सहनी, नरेंद्र साहनी, सौरभ अग्रवाल, नवीन सिंघल, सीमा बक्शी, अमित राजपाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में आंधी-तूफान से भारी तबाही, हरीश पनेरु ने किया व्यापक दौरा, मुआवजा व राहत की मांग
error: Content is protected !!