रामनगर पुलिस की कार्यवाही, अवैध गांजा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों पर रोकथाम हेतु लगातार चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.09.25 को प्रभावी कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा श्याम प्लाईवुड फैक्ट्री के पास अभियुक्त आसिफ s/o शाकिर हुसैन, निवासी काली बस्ती चिल्किया कुल 4.128 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना रामनगर पर धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
