ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल। रामनगर से सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया हैं, जहां ढिकुली गांव के पास कुमाऊं गढ़वाल मोटर यूनियन की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

बता दें कि बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे, हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि सभी घायलों को तुरंत रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों व यात्रियों के अनुसार, हादसा सुबह लगभग 7 बजकर 30 मिनट पर हुआ है।

यूनियन की बस संख्या UK04PA0430 सुबह करीब 7 बजे रामनगर से चौखुटिया-जौरासी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस ढिकुली के तरंगी और मन्नू महारानी रिजॉर्ट के बीच पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में एक जिप्सी और एक टेंपो आ गया।
ढिकुली के पास तेज रफ्तार वाहनों को बचाते हुए यूनियन की एक बस पलट गई। हादसे में 6 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से सभी को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
बस का अगला पहिया सड़क किनारे कच्चे हिस्से में धंस गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बस की खिड़कियां तोड़ीं और अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस और पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। वहीं यात्रियों को बाहर निकालने में ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी राहत मिली और घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल हुए छह लोगों को एम्बुलेंस की मदद से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। इनमें से दो गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य चार को प्राथमिक उपचार रामनगर के सयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।

अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपा ने बताया कि दो गंभीर घायलों को हाथ-पांव में फ्रैक्चर की चोटें आई हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

बस चालक प्रताप सिंह ने हादसे की वजह सामने से तेज रफ्तार में आ रही जिप्सी और टेंपो को बताया। उन्होंने कहा कि यदि सीधी टक्कर होती तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी, इसीलिए उन्होंने बस को साइड में मोड़ा, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

चालक ने दावा किया कि हादसा उनकी गलती से नहीं हुआ, बल्कि सामने से आ रहे वाहनों की लापरवाह ड्राइविंग की वजह से हुआ है।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!