हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी द्वारा कल जिले की बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए धरने पर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने पलटवार करते हुए कहा जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है।

सरकार कानून व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है पुलिस द्वारा देर रात तक चेकिंग की जा रही है और अपराधियों को पकड़ रही है चाहे कोई भी अप्रोच वाला नेता हो उसके कहने पर पुलिस किसी अपराधी को नहीं छोड़ रही है।

शहर भर में किसी भी तरह से अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किधर भी कोई घटना होती है तो पुलिस रिस्पांस टाइम में पहुंचकर घटना से निपटती है उन्होंने कहा उधम सिंह नगर में अपराधियों के ऊपर एनकाउंटर तक पुलिस कर रही है किसी भी हाल में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! कैंची धाम वीकेंड पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन; पर्यटकों को शटल सेवा से मिलेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.