ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अवैध तमंचा बरामद कर अपराधियों को किया बेनकाब, 2 गिरफ्तार, दोनों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही जारी

रामनगर। सागर पुत्र मलखान सिंह, निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर, उम्र 26 वर्ष द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह बंबागेर रामनगर में शानू की दुकान पर किसी काम से गया था, जहाँ पर शानू और उसके भाई शाहरुख द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।

इसी दौरान शानू द्वारा तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, जिससे छर्रे लगने से वह घायल हो गया।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में मुकदमा एफ0आई0आर0 नं0 339/25 धारा 190/191(2) /191(3)/109/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र को विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी रामनगर  सुमित पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुशल पतारसी एवं सुरागरसी से दो आरोपियों को भवानीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर बड़ा सफल ऑपरेशन अंजाम दिया।

पूछताछ में अभियुक्त शानू खान के कब्जे से अवैध हथियार – 1 तमन्चा 12 बोर मय 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई।
दोनों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1. शानू खान पुत्र रईस खान, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर
2. शाहरूख खान पुत्र रईस अहमद, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के तीन जिला सहकारी बैंक आयकर रडार पर, 1200 करोड़ के गड़बड़ी का आरोप,आयकर विभाग ने खोली पोल
error: Content is protected !!