हल्द्वानी।  राज्य में आज उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में भर्ती को लेकर परीक्षा आयोजित की जा रही है कल पुलिस ने कुछ नकल माफियाओ को भी गिरफ्तार किया है।

ऐसे में आज होने जा रही परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, हल्द्वानी के ठंडी सड़क स्थित गुरुतेग बहादुर इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम विवेक राय ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य चीजों को बारीकी से देखा।

एडीएम विवेक राय ने बताया पूरे जनपद के अंदर 23 हजार बच्चे परीक्षा दे रहे हैं हल्द्वानी में 46परीक्षा केंद्र,कालाढूंगी में 3 और रामनगर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां सभी छात्र और छात्राएं परीक्षा देने पहुंच रहे हैं।

पुलिस द्वारा उनकी सख्ती से चेकिंग की जा रही है परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है जैमर लगाने से लेकर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मुनादी के बाद होगी कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.