हल्द्वानी। आज उत्तराखंड एकता मंच की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें करीब 500 से अधिक लोग शामिल हुए। बैठक में यह मुद्दा उठाया गया कि उत्तराखंड में फिफ्थ शेड्यूल एंड ट्राइब का लागू होना बेहद जरूरी है।

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज उत्तराखंड का मूल निवासी रोजगार के लिए बाहर पलायन कर रहा है, जबकि दूसरी ओर बड़ी संख्या में बाहरी लोग पहाड़ों में आकर जमीन खरीद रहे हैं और जंगलों में होटल बना रहे हैं।

इसका सीधा असर प्रदेश के पर्यावरण और जंगलों के अस्तित्व पर पड़ रहा है। नेताओं ने साफ कहा कि यदि उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में बनाया गया है, तो यहां के लोगों के हितों की रक्षा के लिए फिफ्थ शेड्यूल को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।

साथ ही पलायन रोकने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की ठोस रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 12 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.