भवाली /रामगढ़। उत्तराखंड, उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना (शैक्षिक भ्रमण योजना) के लिए राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ (नैनीताल) से अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक
डॉ हरीश चन्द्र जोशी का चयन किया गया। इस शैक्षिक भ्रमण शिष्टमंडल में संपूर्ण उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयो, विश्वविद्यालयो से 40 प्राध्यापकों का चयन किया गया ।इस शिष्टमंडल के नोडल अधिकारी डॉ अरुण कुमार चतुर्वेदी हल्दुचौड़ रहे।
शैक्षिक भ्रमण शिष्टमंडल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के लिए दिनांक 15 सितंबर 2025 को रवाना हुआ। इस योजना के तहत देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण कराया जाता है। यह शिष्टमंडल नेहरू विश्वविद्यालय के कक्षा कक्षा, पुस्तकालय विभाग, विभिन्न संकायों ,वहां के विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रोफेसर साहिबानों से मिला।
वहां की संस्कृति, वहां के पठन-पाठन, वहां के शिक्षण की व्यवस्था इत्यादि को बहुत करीब से देखा।
साथ ही दिल्ली के कुतुब मीनार, लाल किला, हुमायूं का मकबरा, इंडिया गेट, लोटस टेंपल, अक्षरधाम आदि समस्त स्थानो का भ्रमण किया। इन स्थानों के निर्माण, इनके अंदर नक्काशी, राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के अंदर हड़प्पा ,सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित संपूर्ण जानकारी को लेकर यह शिष्टमंडल 20 सितंबर 2025 को वापस अपने-अपने महाविद्यालय में लौट आया है।
प्रोफेसर रवि शेखर निदेशक एमएमटीसी यूजीसी जेएनयू नई दिल्ली के द्वारा प्रतिभागी प्राध्यापकों को प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।यह शिष्टमंडल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस में रुका।निदेशक प्रोफेसर रवि शेखर ने प्रतिभागियों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी और इस बात पर विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी अपने महाविद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को मजबूत करेंगे और इस प्रशिक्षण का लाभ छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ,माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत
प्रोफेसर वी एन खाली निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी उत्तराखंड का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने शैक्षिक भ्रमण के लिए प्राध्यापकों के शिष्य मंडल को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय भेजा।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत डॉ हरीश चन्द्र जोशी को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नगेंद्र द्विवेदी ,डॉ माया शुक्ला, डॉ संध्या गढ़कोटी, डॉ निर्मला रावत, नीमा पंत , हरेश राम सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं और विश्वास जताया कि प्रशिक्षण का लाभ रामगढ़ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अवश्य मिलेगा।
