हल्द्वानी।  रामलीला मैदान में दिन की लीला में दशरथ दरबार, श्री राम जन्म और ताड़का सूबाहू वध की लीला का सुंदर वर्णन व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री द्वारा कराया गया .उन्होंने बताया कि दीनों पर दया करने वाले, कौसल्याजी के यहाँ हितकारी कृपालु प्रभु प्रकट हुए।

मुनियों के मन को हर्ष देने वाले श्री राम का जन्म हुआ उनके अद्भुत रूप का विचार करके माता हर्ष से भर गई। नेत्रों को आनंद देने वाला मेघ के समान श्याम शरीर था, चारों भुजाओं में अपने खास आयुध धारण किए हुए थे, दिव्य आभूषण और वनमाला पहने थे,उनके बड़े-बड़े नेत्र थे।

इस प्रकार शोभा के समुद्र तथा खर राक्षस को मारने वाले भगवान प्रकट हुए . गुरु वशिष्ठ ने राजा दशरथ के चारों पुत्रों का नामकरण संस्कार कराया। यह चौपाई बताती है कि ‘राम’ नाम स्वयं भगवान का बोध कराता है और तीनों लोकों के कल्याण का प्रतीक है।
आज मैदान में ताड़का गुफा तथा दशरथ दरबार का सुन्दर प्लॉट अमित जोशी और दिनेश गुप्ता के निर्देशन में बनाया गया. रामजन्म की खुशी में किन्नरों द्वारा बधाई गाई गई और आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ, ताड़का और सुबाहु के पुतले का दहन हुआ और पूरे पंडाल में उपस्थित जनता खुशी से झूम उठी।

माता सीता के लिए प्राचीन शिव सेवा समिति के सदस्यों हरि मोहन मोना,प्रदीप बिष्ट, डी के गुप्ता आदि द्वारा मेहंदी मिष्ठान आदि लाया गया. कन्या पक्ष द्वारा जनकपुरी मे उनका स्वागत किया गया.
आज व्यास पूजन सौरभ अग्रवाल, मंजू वार्ष्णेय, जलज, तुषार सोनकर, प्रिंस गुप्ता ने किया।
मंचन मे हितेश शर्मा,राजा बाबू, वैभव गुप्ता , महेंद्र बोरा, कपिल अग्रहरि ,रोहित ठाकुर, अतुल जायसवाल,महावर समाज तथा साथी हाथ बढ़ाना संस्थाओं आदि ने सहयोग किया।
संचालन समिति से रिसीवर एवं सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, विवेक कश्यप, तरंग अग्रवाल , विनीत अग्रवाल, राजेन्द्र मुन्ना, पंकज कपूर ने सभी का स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन भवानी शंकर नीरज और अतुल अग्रवाल ने किया।

आज की लीला में श्री राम का अभिनय कुणाल पांडे ने लक्ष्मण मेहुल जोशी ने  भर का स्पर्श अग्रवाल नें  शत्रुघ्न का रुद्र बिष्ट ने और दशरथ का अभिनय प्रख्यात रामलीला कलाकार स्वर्गीय पंडित श्याम सुन्दर शर्मा जी के पुत्र सुशील शर्मा ने किया।

रामलीला में शेखर गर्ग द्वारा सुन्दर फोटोग्राफी और बिट्टू भाई, गोस्वामी जी और गट्टू भाई ने पात्रों का मेकअप किया.कल को नगर में भव्य राम बारात का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, भव्य समारोह में हुआ स्वागत, मुकेश बोरा ने दिलाई पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.