हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण पर विरोध तेज़ हो गया है। हल्द्वानी में आज विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क तिकोनिया चौराहा पर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए।प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उनका आरोप है कि भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी लापरवाही बरती गई है।

जिससे हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया।सरकार सिर्फ़ जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है।

दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को तुरंत बर्खास्त करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस का आक्रोश, दुष्यंत गौतम के खिलाफ निकाली शव यात्रा; अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.