ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में आज से अंडर 19 राज्य स्तरीय मेन और वूमेन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर पूरी जानकारी ली आज पहला मैच पिथौरागढ़ और देहरादून वूमेन टीम के बीच खेला जा रहा है।

कमिश्नर दीपक रावत ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त करते हुए उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।

पत्रकारों से बात करते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने कहा हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम मुख्यमंत्री की घोषणा में बनाया गया है यहां पर खेल सुविधा काफी विकसित हुई है।

यदि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं और बढ़ाने की जरूरत होगी उसके लिए भी शासन स्तर पर डीपीआर भेजी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: सरिता आर्या ने बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्रसेवा के संकल्प को किया मजबूत
error: Content is protected !!