भीमताल में  युवती ने शाम के समय झील में लगाई छलांग स्थानीय लोगों ने युवती को निकाला झील से बाहर 

 रिपोर्टर – गुड़डू सिंह ठठोला

भीमताल। गृहकलह से तंग आकर एक  युवती ने आज शाम झील में कूद मार दी। राहगीरों ने महिला को समय रहते झील से बाहर निकाला। भीमताल पुलिस जांच में जुटी है।

  भीमताल में एक नेपाली परिवार की विवाहित महिला पिछले कुछ दिनों से लापता थी। परिजनों ने दो बच्चों की मां पर भीमताल में रहने वाले एक मुस्लिम युवक के साथ फरार होने का आरोप लगाया गया है।

उनका कहना है वह बहुत दिन से गायब थी और इसे तलाशने के लिए उन्होंने इधर-उधर काफी रुपये भी खर्च किए। आज युवती घर लौटी तो सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि इससे तंग आकर युवती ने आज शाम भीमताल झील में कूद मार दी। समय रहते युवती को बचा लिया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस सभी को थाने ले गई। भीमताल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया पारिवारिक मामला मान रही है और मामले की जांच करने की बात कह रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस का आक्रोश, दुष्यंत गौतम के खिलाफ निकाली शव यात्रा; अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.