ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

देरहादून। राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित विभिन्न स्थानों के दौरे पर रहेंगी।

इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

दौरे के पहले दिन यानी 2 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

उत्तराखंड विधानसभा को संबोधन और राजभवन की 125वीं वर्षगांठ

3 नवंबर को राष्ट्रपति देहरादून में उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह नैनीताल पहुंचकर राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में जाएंगी।

आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी।कैंची धाम और कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत

दौरे के अंतिम दिन 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम के दर्शन करेंगी। इसके बाद नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर नई दिल्ली लौटेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, जिसमें राज्य की रजत जयंती और शैक्षणिक संस्थानों के दीक्षांत समारोह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  “जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह"; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!