भारी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काफिला मॉलरोड से गुजरा।
राष्ट्रपति राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम में करेगी शिरकत।
रात्रि विश्राम भी राजभवन में करेंगी।
राष्ट्रपति कल सवेरे कैंची धाम में बाबा नीब करोरी महाराज के करेंगी दर्शन।
साथ ही कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग भी करेंगी।
समारोह के बाद राष्ट्रपति हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड के लिए होंगी रवाना जहाँ से वे दिल्ली के लिए करेंगी प्रस्थान।

“सम्मान, सौहार्द और प्रेरणा का क्षण — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करतीं आईजी रिद्धिम अग्रवाल”

कुमाऊँ की धरती पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण- रिद्धिम

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

यह भी पढ़ें :  भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भुवन जोशी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नैनीताल। देश की महामहिम राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय जनपद नैनीताल प्रवास पर आज सायंकाल आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचीं।
इस अवसर पर कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (IPS)  रिद्धिम अग्रवाल ने राष्ट्र की प्रथम नागरिक का सौहार्दपूर्ण स्वागत एवं अभिवादन किया।

महामहिम का कुमाऊँ की इस पुण्यभूमि पर आगमन न केवल जिले के लिए, बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बना।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल के स्नेहिल स्वागत ने प्रदेश की गरिमा और आतिथ्य की भावना को साकार रूप दिया।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.