देहरादून। उत्तराखंड का मौसम 4 नवंबर 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा होगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा ठंड बढ़ाएगा। देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

देहरादून सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहा है जिसकी वजह से दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है तो वहीं सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक है। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण सुबह और शाम ठंड तो दिन के समय गर्मी हो रही है।

तापमान के बढ़ते अंतर के चलते बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य रोगियों के साथ ही बच्चों में सर्द और गर्म की वजह से बुखार, खांसी, जुकाम की समस्या हो रही है।

बुजुर्गों को सुबह और शाम की ठंड परेशान कर रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 16.0 रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के साथ बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

बारिश और बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय शीत लहर परेशान कर सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद 6 और 8 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 5 नवंबर को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की संभावना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी प्रकरण: पहाड़ी आर्मी ने बुद्ध पार्क में फूंका पुतला, निष्पक्ष CBI जांच की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.