ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

कोई बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा, दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही शानदार रहने वाला है, कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी, प्यार का इजहार कर सकते हैं, स्वास्थ्य में इस समय ध्यान देने की आवश्यकता है, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ होगा, करियर नौकरी से जुड़ी समस्या समाप्त होते हुए दिख रही है।

वृषभ
शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, व्यापार और करियर में इस समय पॉजिटिव सोच के साथ कार्य करने की जरूरत है, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन
खराब स्वास्थ्य की वजह से कई सारी समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, दिन सेहत के हिसाब से बहुत ही कमजोर रहेगा, आर्थिक खर्च बढ़ेंगे, मन परेशान रहेगा, व्यापार और करियर में इस समय जिम्मेदारी के साथ फैसले लेने की आवश्यकता है, संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर चिंतित रहोगे, जीवनसाथी के साथ छोटे-मोटे मनमुटाव हो सकते हैं।

कर्क
रुके हुए कार्य पूरे होंगे, दिन बहुत ही अच्छा रहेगा,पुरानी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है, कोर्ट कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लगेगी, घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, बिजनेस के रिलेटेड यात्रा करनी पड़ सकती है, व्यापार कैरियर नौकरी में बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के पूरे लक्षण दिख रहे हैं, दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है, शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें, माता-पिता की ओर से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, खराब स्वास्थ्य की वजह से कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं।

कन्या
दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही शानदार रहेगा, एक नहीं दो नहीं बल्कि कई सारी खुशियां मिल सकती हैं,किस्मत कनेक्शन बहुत ही शानदार रहेगा, व्यापार नौकरी करियर में बहुत अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, अचानक यात्रा पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

तुला
बिजनेस और करियर के रिलेटेड अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। दिन अनुकूल रहेगा,निजी जीवन में कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, वाणी में संयम रखें और गुस्सा पर कंट्रोल रखे, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते का प्रपोजल आ सकता है।

वैश्विक
जीवन में चल रही समस्याओं से निजात के रास्ते मिलेंगे, दिन में कई सारी खुशखबरियां सुनने को मिलेगी, घर परिवार रिश्तेदारों की तरफ से सहयोग एवं खुशखबरियां प्राप्त होगी, इस समय संयम और पूरे धैर्य के साथ काम पर फोकस करने की जरूरत है, अनजान लोगों की बातों पर भरोसा ना करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु
रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, धन संबंधित मामलों में बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी, आमदनी में वृद्धि होगी, व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे, कुछ परेशानियों की वजह से मन परेशान रहेगा, घर परिवार में आपसी संबंध मजबूत होंगे, जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं, खराब स्वास्थ्य की वजह से परेशान रहेंगे।

मकर
कुछ समस्याएं के अलावा दिन बहुत ही शानदार रहेगा, अपने जीवन में कुछ छोटे-मोटे बदलाव होते हुए दिखाई देंगे, रुके हुए कार्य तेजी के साथ पूरे करते हुए दिखाई देंगे, इस समय जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा, जीवन की कई सारी समस्याओं का सॉल्यूशन मिलता हुआ दिखाई देगा, स्वास्थ अच्छा रहेगा।

कुंभ
कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको अच्छी खबर मिलेगी, घर परिवार के साथ बड़े मामलों में अपना पक्ष रखने में कामयाब रहेंगे,जीवन में चल रही कुछ समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे, घर परिवार में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, बिजनेस के रिलेटेड बाहर जाना पड़ सकता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन
कुछ समस्याओं की वजह से मन परेशान रहेगा जिसका बहुत अधिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस समय सोच समझ कर फैसला लेने की जरूरत है, ऑफिस कार्यों के लेकर परेशान रहेंगे, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की वजह से कुछ अधिक समस्या उठानी पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : 30वॉ फागोत्सव में तीसरे दिन महिला होलियारो और स्कूली बच्चों ने मचाई धूम
error: Content is protected !!