हल्द्वानी। पहाडी आर्मी उत्तराखंड ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 09 Nov को रूद्राक्ष बैंकट हाल, नवाबी रोड, हल्द्वानी, समय 13:30 सांय (PM) को विचार गोष्टी का आयोजन करने जा रहे हैंl जिसमें विषय है ” विगत 25 वर्षो में उत्तराखंड कहाँ और क्यों”
पहाडी आर्मी उत्तराखंड के संस्थापक और अध्यक्ष हरीश रावत ने विस्तार से पहाड़ी आर्मी के बारे में समझाया, संस्कृति, परंपरा और रीति को बचाने को बताया।
कुमाऊँ और गढ़वाल की भाषा को राजकीय भाषा का दर्जा नहीं दिया हैl गाय माता को राज्य माता का दर्जा माँगा है।
अन्य कई मुद्दों पर बात रखी
जिला प्रभारी महिला पहाडी आर्मी उत्तराखंड दीपा पांडे ने कहा कि हमारी भाषा, संस्कृति बिल्कुल अलग है और उसको खत्म किया जा रहा है, विकास सिर्फ पोस्टर पर दिख रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत बहुत अलग हैl हर कार्य करने के लिए आंदोलन, धरना करना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष पहाडी आर्मी उत्तराखंड राजेंद्र कांडपाल जी ने कहा कि 25 साल में 2 राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारें बनी हैं लेकिन दोनों ने नीतियाँ उत्तराखंड के लिए नहीं दिल्ली के अनुसार बनाई है।
जिला अध्यक्ष महिला पहाडी आर्मी उत्तराखंड ज्योति मेर ने कहा कि जिस प्रकार से 25 सालों में महिला अपराध की दर बड़ी है वो देवभूमि में चिंता जनक है।
नगर अध्यक्ष पहाडी आर्मी उत्तराखंड फौजी भुवन पहाड़ी हिंदू ने कहा कि जिस संस्कृति, परंपरा, रीति, स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार के लिए इस राज्य का निर्माण हुआ था, नीतियों को बनाने वालों ने उसको भुला दिया है और दिल्ली, नागपुर का विचारधारा को थोपा जा रहा है।
नगर अध्यक्ष महिला पहाडी आर्मी उत्तराखंड कविता जीना ने कहा कि महिलाओं को उपभोग की वस्तु बना दिया गया हैl देवभूमि में Live in Relation UCC जैसा कानून बनाकर सनातनी सरकार ने पाप किया है।
बुद्धिजीवी और प्रसिद्ध समाजसेवी अंजु पाण्डेय जी जिला उपाध्यक्ष महिला पहाडी आर्मी उत्तराखंड के आवास में प्रेस कांफ्रेंस, बैठक और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया और उन्होंने कहा कि विगत 25 साल में समाज को उप्पर उठाने के जगह उत्तराखंड का मूल निवासी समाज नीचे गर्त में जा रहा है और अपनी पहचान, संस्कृति, भाषा को खोता जा रहा हैl सभी को संगठित रहने की जरूरत है।
जिला उपाध्यक्ष महिला रामा पांडे पहाडी आर्मी उत्तराखंड ने पहाड़ी भाषा में अपनी बात रखी और एक बड़ा पहाड़ी हिंदू समाज का आयोजन करने का आहवाँन किया।
जिला सचिव महिला नीमा भट्ट पहाडी आर्मी उत्तराखंड ने कहा कि हमको अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाओ, एक सुन्दर पहाड़ी लोक गीत गायाl सभी महिलाओं की आंखें नम हो गई।
सभी सम्भ्रान्त लोगों से निवेदन है कि आप इस गोष्ठी में जरूर शामिल होंl खुद भी आइए और अपने साथ दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को जरूर लाएँ
प्रेस कांफ्रेंस, बैठक में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ नए सदस्य भी मौजूद रहेl जिसमें कंचन रौतेला जिला उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी, नीमा भट्ट जिला सचिव, कंचन शर्मा, ममता लोहनी, मंजू भट्ट, आशा देवी, प्रीति तिवारी, हेमलता पंत, रेखा लोहनी, आशा पंत, पार्वती पंत, सपना पंत, लक्ष्मी पांडे, नीमा पंत, विमला पंत, सुधा जोशी, हेमा मेहता, दीपा सुयाल, नमिता कपूर, इंदिरा पांडे, विभा जोशी, सविता शर्मा, रमा पांडे, Dr सुशीला भट्ट, दीपा पांडे आदि मौजूद रहे।



