नैनीताल। रविवार को कैंची धाम यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर प्रात: 08:00 बजे से पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान

 नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम में दर्शन कराए जाएंगे।

 भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम में दर्शन कराए जाएंगे।

 हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

 आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।

 अल्मोडा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

स्थानीय निवासीयों,आम जनमानस, पर्यटकों तथा समस्त वाहन स्वामियों व चालकों से अनुरोध है कि उक्त यातायात प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां-बेटे समेत तीन घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.