हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस से पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में सहयोग कर पदाधिकारीयों के द्वारा रक्तदान किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड राज्य को बनाने मे राज्य आंदोलनकारीयो के द्वारा जिस प्रकार अपना बलिदान कर राज्य को बनाने में सहयोग किया।

हमें उनके बलिदान को ना भुलाते हुए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान कर उसका जीवन बचाया जा सके। क्योंकि आज के समय में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा यह बहुत नेक कार्य किया गया और आशा की समय-समय पर इस प्रकार के और आयोजन करते रहेंगे जिससे जरूरतमंदों को रक्तदान कर उनका जीवन बचाया जा सके।

शिविर में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता, अंकित पाल, सोनू बेलवाल, राघवेंद्र चौहान चंद्रशेखर पांडे ,सोनू पलाडिया, मोहित तिवारी आदि अनेक कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम में रक्तदान कर सहयोग किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: वार्ड 51 में देवेंद्रपुरी मंदिर मार्ग का सीसी सड़क पुनर्निर्माण शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.