हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दूसरे दिन भी जोहार महोत्सव की धूम रही। स्कूली बच्चों से लेकर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।

पूरे दिन भी मैदान में स्थानीय लोगों उत्साह और आवाजाही बनी रही।

विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया दूसरे दिन महोत्सव की शुरुआत भाषण, जोहारी शौका व्यंजन, चित्रकला और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ हुई।

वही रंगारंग कार्यक्रम के दौरान पी जाए ठंडो पानी पी जाए… गीत पर दर्शक झूम उठे।

कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत और विधायक सुमित हृदयेश ने किया।

देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। इसमें शौका कलाकारों ने एकल और सामूहिक गीतों की प्रस्तुति दी।

रात के कार्यक्रमों में गणेश मर्तोलिया, रुचि जंगपांगी, लोकगायिका स्वर्गीय कबूतरी देवी की पुत्री हेमंती देवी और नेपाली लोकगायिका शांति  परिहार ने भी प्रस्तुति दी।

एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जोहार महोत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर कई स्टॉल लगाए गए हैं।

इनमें पहाड़ी दालों के अलावा गर्म कपड़े और महिलाओं की ओर से तैयार उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। शहरवासी यहां मुनस्यारी की राजमा और महत खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बजून में दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया केंद्रीय नेतृत्व का आभार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.