धमाके के बाद भूकंप जैसे कांपी धरती, मेट्रो के शीशे टूटे, गाड़ियों के उड़ गए चीथड़े

 दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ है. धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है. इसके बाद इलाके में दशहत मच गई है. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार अब तक 8 की मौत हो गई है।

लाल किला मेट्रो के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल है. एलएनजेपी अस्पताल के अनुसार 15 लोगों को इलाज के लिए लाया गया है. उधर, धमाके के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मौके पर पहुंचे।

मुआयना करने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा कि ‘आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

सभी एजेंसियां, एफएसएल, एनआईए, यहां हैं. घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नज़र रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।’

दिल्ली में हाई अलर्ट

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और भीड़भाड़ वाले इलाके के आसपास की इमारतों में भी इसकी आवाज सुनी गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक के पास खड़ी एक कार में हुआ. इसकी तीव्रता काफी अधिक थी. इसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है.’ एक अधिकारी ने धमाके में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी है।

विस्फोट के दृश्यों में जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘मैं गुरुद्वारे में था, जब मैंने एक तेज आवाज सुनी।

आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की थी.’ उसने बताया, ‘विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक, डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.