ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ग्रामीण बैंक शाखा में सेवानिवृत शिक्षक के थैले को काटकर 50 हजार रुपए चोरी कर लिए गए थे।

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखने के बाद साड़ी पहने नजर आई दो महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

 उधम सिंह नगर के इस्लामनगर बसई निवासी कोतवाली क्षेत्र के गांव पीलकपुर गुमानी प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत हुए शिक्षक नन्हे सिंह पाल पुत्र शिव्वा सिंह ने अपनी पेंशन का 50 हजार रुपया प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की बुध बाजार स्थित शाखा से निकाला था। शिक्षक ने पासबुक में पैसा चढ़वाने के लिए जैसे ही थैले में हाथ डाला तो देखा कि पैसा गायब था।

शिक्षक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत तो की लेकिन प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि शिक्षक ने कोई तहरीर नहीं दी। अखबारों में मामला प्रकाशित होने पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी गई है जिसमें साड़ी पहने बैठी दो महिलाएं लगातार वृद्ध के थैले पर निगाह गड़ाए हुए थी।

इन महिलाओं का सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर पीछा किया गया तो तिकोनिया बस स्टैंड तक यह महिलाएं देखी गई। इसके बाद यह किसी वाहन में बैठकर चली गई।

इन महिलाओं पर ही पूरा संदेह हो रहा है। अब पुलिस इन महिलाओं की तलाश कर रही है जिससे केस के खुलासे में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : क्षेत्र पंचायत कार्यालय में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित
error: Content is protected !!