ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तरकाशी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दयारा बुग्याल के आधार शिविर वाला गांव बार्सू शुक्रवार को दो संस्कृतियों के मिलन का गवाह बना, जिसमें लंदन की मेलोडी ने रुद्रप्रयाग के अक्षय नेगी संग गांव के वासुकीनाग देवता मंदिर प्रांगण में सात फेरे लिए।

इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक गढ़वाली वेशभूषा व रीति-रिवाजों के साथ कन्या व वर पक्ष के स्वजन का आतिथ्य सत्कार किया। कन्या पक्ष के रिश्तेदार तीन महाद्वीप (आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप) से आए।

ट्रेकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं दोनों

दरअसल, लंदन की मेलोडी व अक्षय ट्रेकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं। दोनों की एक-दूसरे से दोस्ती थी। दोनों अक्सर पर्यटन व ट्रेकिंग के सिलसिले में बार्सू, दयारा बुग्याल, सूर्य टाप बुग्याल में विभिन्न पर्यटक दलों को लेकर आते थे।

शादी समारोह को नजदीकी देखा

इस बीच लंदन की मेलोडी ने बार्सू गांव में पारंपरिक शादी समारोह को नजदीकी से देखा और यहां के त्योहारों में भी शामिल हुईं। इसी दौरान मेलोडी के मन में यहीं वासुकी नाग देवता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का विचार आया और शुक्रवार को उन्होंने अपने मित्र अक्षय नेगी के साथ ही बार्सू गांव में ही हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।

आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप से आए मेहमान

विदेशी बहू व देशी दूल्हे की इस शादी को लेकर बार्सू गांव के ग्रामीण भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कन्या पक्ष के लगभग 30 विदेशी मेहमानों, जिनमें आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप से आए रिश्तेदार शामिल थे तथा वर पक्ष के स्वजन का भी पारंपरिक वेशभूषा व रीति-रिवाज के साथ खूब आतिथ्य सत्कार किया।

डोली में बिठाकर किया विदा

विवाह रुद्रप्रयाग के पंडित अजय नौटियाल व वधु पक्ष से राजीव नौटियाल ने संपन्न कराया।

विवाह के बाद वधु मैलोडी को पहाड़ी रीति-रिवाज के अनुसार डोली में बिठाकर विदा किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा रावत, रवि रावत, यजुवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  यूपीसीएल व ठेका कंपनी के खिलाफ औद्योगिक विवाद दर्ज, 19 फरवरी को होगी सुनवाई

You missed

error: Content is protected !!