ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

सोशल मीडिया ऐप पर गर्लफ्रेंड से बात करते हुए लड़का फांसी के फंदे पर झूल गया।

फांसी लगाने से पहले वीडियो में शख्स एक लड़की से बात करते हुए दिख रहा है, जो उसकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।

घटना बीते सोमवार को आधी रात की बाजपुर की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार देर रात उत्तराखंड के बाजपुर निवासी 20 वर्षीय शाहनवाज पुत्र भोला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक फंदा लगाने से ठीक पहले अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बताया जा रहा है दोनों में काफी देर से बात चल रही थी।

3 मिनट 43 सेकेंड के वायरल वीडियो में युवक बात करते-करते फांसी के फंदे पर झूल गया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी में वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, शाहनवाज हैदराबाद में सैलून का काम करता था और कुछ दिनों के लिए अपने घर आया हुआ था। सीओ विभव सैनी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है।

हालांकि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में युवक अपनी गर्लफ्रेंड से हंसते-हंसते बात करते नजर आ रहा है। सीओ विभव सैनी का कहना है कि वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक का आत्महत्या का इरादा नहीं था।

फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ, जिससे उसने फांसी लगाई। इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में शान से लहराया तिरंगा, युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

You missed

error: Content is protected !!