ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सूचना विभाग में कार्यरत प्रकाश पांडे की माता का हुआ निधन, शहर में शोक की रहर 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी मे नैनीताल जिला सूचना कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत प्रकाश पांडे की माता पुष्पा पांडे 65 का गुरुवार प्रात निधन होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचने लगे वह अपने पीछे पुत्र पंकज पांडे प्रकाश व तीन पुत्री सुनीता जोशी, मीरा जोशी, जय पंत को रोता बिलखता छोड़ गई है।

बता दें पुष्पा लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका हल्द्वानी समेत अन्य अस्पतालों से उपचार चल रहा था।

नमन आंखों से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार रानी बाग स्थित चित्राशिला घाट मैं किया गया। जहां उनके पुत्र प्रकाश पांडे ने चिता को मुखाग्नि दी।

उनके निधन पर शहर के पत्रकार अध्यक्ष अफजाल फौजी नवीन जोशी गौरव जोशी रविंद्र पांडे सुरेश कांडपाल अजमल हुसैन गुड्डू टटोला, दीप्ति बोरा, आकाशी माडमी, में कांता पाल,सुनील बोहरा, समीर शाह, कमल जगाती, योगीता तिवारी, अजमल हुसैन, जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोप, डीएम ललित मोहन रयाल ने गठित की जांच समिति
error: Content is protected !!