नैनीताल में सेंट जॉन्स स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट जॉन्स स्कूल में आज वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें विद्यालय में वर्ष भर आयोजित खेल, कला एवं शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि श्रीमती कविता गंगोला समाजसेवी एवं अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, विशिष्ट अतिथि मनोज साह अध्यक्ष श्री राम सेवक सभा नैनीताल तथा प्रधानाचार्या  विनीता रावत द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

प्रतियोगिताओं में हिंदी काव्य पाठ, अंग्रेजी काव्य पाठ,कला, हिन्दी लेखन, अंग्रेजी लेखन,वार्षिक खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार प्राप्त कर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे ।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी,लता फर्त्याल रावत, किरन मेर,आशा जोशी,मोनिका वर्मा, अनीता बोरा,रुचि साह,पल्लवी जोशी, शाहीन,किरण रतूड़ी,पूजा आर्या,विक्रम सिंह रावत, हर्षिता आर्या,तुलसी मेहरा,पूनम बिष्ट, रेनू बिष्ट एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.