ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित“जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”भीमताल की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी। कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम सभा पतलिया-गाजा में अज्ञात युवक ने सड़क किनारे खड़ी एक हुंडई कार पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

जानकारी के अनुसार हुंडई कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अज्ञात युवक ने उस पर गोलियां चला दीं। मौके से 12 बोर का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है।

गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भयभीत हो गए और कई लोग अपने घरों में दुबक गए। फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कार पर लगे फायरिंग के निशानों का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह घटना किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़ा मामला।

शांत क्षेत्र में इस तरह की वारदातों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

कालाढूंगी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

You missed

error: Content is protected !!