ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विंटर कार्निवाल को लेकर हुए बैठक

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। मुख्यमंत्री धामी द्वारा शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देशों के क्रम में नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर विंटर कॉर्निवाल होने जा रहा है।

विंटर कार्निवाल में पहाड़ की संस्कृति, पहाड़ का भोजन, पहाड़ के कलाकार के साथ ही बॉलीवुड कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी।

 नैनीताल डीएसए मैदान में 22 से 25 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे विंटर कॉर्निवाल की तैयारी जोरो पर है। 

कार्यक्रम के तहत 

● 22 दिसंबर को नैनीताल बिड़ला चुंगी से कैंची धाम तक 20 किलोमीटर ट्रैकिंग की जाएगी। इसी दिन बोट हाउस क्लब से रिगाटा प्रारंभ होगी व बेंड की प्रस्तुति भी की जाएगी।

● 23 दिसंबर को नैनीझील में बोटिंग रेस आयोजित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सायंकाल में दीपदान के साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा विंटर कार्निवाल का उद्घा

टन किया जाएगा।

इससे पूर्व नगर में बैंड धुन के साथ परेड एवं झांकी निकाली जाएगी। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा । स्टार नाईट में बॉलीवुड कलाकार परमीश वर्मा द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी ।

● 24 दिसंबर को फूड फेस्टिवल एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही उत्तराखंड स्टार नाइट पवनदीप और कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

● 25 दिसंबर को दिन में विभिन्न प्रतियोगिता पेंटिंग, डांस सहित अनेक प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध पांडवाज ग्रुप द्वारा अपनी प्रस्तुति दिखाई जाएगी।

उन्होंने अवगत कराया कि इसके अतिरिक्त प्रत्येक दिन स्थानीय कलाकारों की अनेक प्रस्तुतियां के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगी, ताकि पर्यटकों के साथ ही जनता को पूर्ण मनोरंजन मिल सके।

 इसके साथ ही माल रोड को लाइट माला से सजाया जाएगा, जगह जगह पर आयोजन के सीधा प्रसारण हेतु एलईडी स्थापित की जाएंगी।

 मालरोड में पर्यटकों के लिए जगह-जगह पर सेल्फी स्टैंड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों के लिए एक अलग से मंच बनाया जाएगा।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , एडीएम विवेक राय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन व्यापार मंडल के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी चौराहे पर श्रद्धा और परंपरा के साथ हुआ होलिका दहन, जयकारों से गूंजा माहौल
error: Content is protected !!