नैनीताल। जिले में अगले दो सप्ताह चुनौती भरे रहने वाले हैं क्योंकि विंटर कार्निवाल, क्रिसमस और 31st के साथ-साथ शीतकालीन पर्यटन का शानदार आगाज होने वाला है।

लिहाजा यातायात व्यवस्था से लेकर पर्यटकों को असुविधा न हो यह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है।

क्रिसमस और 31st के मौके पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार रहता है देश विदेश की सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं।

ऐसे में पुलिस प्रशासन ने जहां विशेष यातायात व्यवस्था की तैयारी कर दी है तो वहीं जिला प्रशासन ने होटल एसोसिएशन से बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और रेट लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस सभी अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन बैठक कर चुकी है।

इसी प्रकार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कहना है कि अतिथि भावना के साथ 

 नैनीताल में पर्यटकों का स्वागत हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 25 लाख की लागत से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.