ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा/ताडीखेत। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ 2023 का आज खंड शिक्षा अधिकारी ताडीखेत  एस एस चौहान ,सह संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताडीखेत रोशन लाल टम्टा आयोजन प्रबंधन डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट के द्वारा समापन किया गया।

ब्लॉक कीड़ा समन्वय डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया उनके द्वारा बताया गया की 12 दिसंबर से जिला स्तर की प्रतियोगिताएं खेल मैदान हवालबाग में प्रारंभ होने जा रही हैं।

अंडर 14 /17/ 19 बालक बालिका वर्ग में एथलेटिक्स कबड्डी खो-खो वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर के लिए प्रतिभा करेंगे।

चंदन सिंह मेहरा दीप पंत प्रताप सिंह नेगी संतोष भट्ट अजय चंद जीवन अधिकारी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :  मानसून से पहले गड्ढामुक्त हों सड़कें, 24×7 अलर्ट मोड पर रहें विभाग : मुख्य सचिव

You missed

error: Content is protected !!