ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नीले ड्रम कांड के बाद ‘काला बैग कांड’, पति की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े काले बैग में भर के फेंके

पति के टुकड़े किए और फिर ग्राइंडर से हाथ-पैर काटे… 10 साल की बेटी ने कहा- मेरी मां को फांसी दे दो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एक पत्नी ने न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए शव के साथ जो किया, उसे सुनकर रूह कांप जाए. इस घटना में सबसे दर्दनाक पहलू मृतक की मासूम बेटी का बयान है, जो अपनी ही मां के लिए मौत की सजा मांग रही है।

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वह किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं है. आरोपी पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पति की बेरहमी से हत्या की. पहचान छिपाने के उद्देश्य से कातिल पत्नी ने लोहे के धारदार हथियारों और इलेक्ट्रिक ग्राइंडर का इस्तेमाल कर पति के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों को काट डाला।

मामला 15 दिसंबर की सुबह उस समय सामने आया, जब पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. सूचना पर इंस्पेक्टर अनुज तोमर और सीओ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. जांच में युवक की पहचान रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गंवा निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र जसवंत के रूप में हुई. शव पर बाजू में ‘राहुल’ नाम गुदा हुआ था, जिससे शिनाख्त आसान हुई।

लोहे की रॉड और बिजली का हीटर जैसे अहम सबूत बरामद

मृतक राहुल की शादी 15 साल पहले चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी से हुई थी. दंपती के दो बच्चे हैं. 10 साल की बेटी और 12 साल का बेटा. राहुल जूते का व्यापार करता था और 18 नवंबर से लापता था. पत्नी रूबी ने 24 नवंबर को कोतवाली चंदौसी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी. पूछताछ में रूबी, उसके प्रेमी अभिषेक, और अन्य युवक गौरव को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घर से तख्त का पाया, स्कूटी, बैग, शौचालय का ब्रश, लोहे की रॉड और बिजली का हीटर जैसे अहम सबूत बरामद किए हैं।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मृतक की 10 साल की बेटी ने किया. बच्ची ने बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और गौरव व अभिषेक नाम के लोग घर आया करते थे. वे बच्चों के लिए चॉकलेट और होटल से खाना लाते थे. बच्ची के अनुसार, अभिषेक अक्सर कहता था. “कुछ महीनों की बात है, फिर तुम्हारे पापा रास्ते से हट जाएंगे।

बेटी ने बताया कि घटना वाले दिन वह और उसका भाई स्कूल में थे. जब वे इन लोगों को घर आने से मना करते थे, तो मां उन्हें धमकाती थी. बच्ची ने रोते हुए कहा-“मेरी मां और जिन-जिन लोगों ने मेरे पापा के साथ यह किया है, सबको फांसी मिलनी चाहिए.”पुलिस अब शव के बाकी अंगों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

कटर मशीन से काटा

अगले दिन रूबी और गौरव ने मिलकर प्लान बनाया कि लाश को ठिकाने लगाना है. गौरव ने एक कटर मशीन का इंतजाम किया. दोनों ने राहुल के शव को बाथरूम में ले जाकर सिर, दोनों हाथ और पैर काट-काटकर अलग कर दिए. फिर रूबी ने दो बड़े काले बैग खरीदे. एक बैग में सिर और अंग भरकर करीब 50 किमी दूर राजघाट के पास गंगा नदी में फेंक दिया. दूसरे बैग में धड़ (टोरसो) भरकर पटरोआ रोड पर ईदगाह के पीछे फेंक दिया।

पुलिस को गुमराह करने का प्लान

इसके बाद रूबी ने पुलिस को गुमराह करने का प्लान भी बनाया. 24 नवंबर को उसने राहुल के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी. पुलिस ने जांच शुरू की. 15 दिसंबर 2025 को ईदगाह के पीछे से पुलिस ने काला बैग बरामद किया. जिसमें सड़ा हुआ धड़ मिला।

धड़ से सिर, हाथ-पैर गायब थे. फॉरेंसिक जांच में एक अहम सुराग मिला. राहुल के हाथ पर टैटू था जिसमें लिखा था Rahul. जिसके बाद पुलिस ने मिसिंग रिपोर्ट चेक की, रूबी से पूछताछ की।

उसने पहले तो झूठ बोला. लेकिन पुलिस ने जब रूबी का मोबाइल फोन देखा तो राहुल की एक तस्वीरें मिलीं, जिसमें वो वही टी-शर्ट पहने था जो धड़ के साथ बरामद हुआ था. पुलिस ने जब और पूछताछ की तो रूबी ने सारी साजिश कबूल कर ली. उसने बताया कि उसका गौरव के साथ रिलेशन है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घर से कटर मशीन और अन्य सबूत बरामद हुए हैं. अभी भी राहुल का सिर और बाकी हिस्से गायब हैं, पुलिस की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा का भव्य होली रंग जुलूस, एक कुंतल रंगों से सराबोर हुआ शहर, वीडियो....
error: Content is protected !!