ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र के बच्ची नगर में मंगलवार को एक ही घर में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक दो सगे भाई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मुखानी थाना क्षेत्र में घटित इस घटना से सनसनी फैल गई। मुखानी थाना क्षेत्र की यह घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस अब तक शवों के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही संभव होगा।

पुलिस ने घर को सील कर सभी संभावित सुरागों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है और पड़ोसियों व परिवारजनों से पूछताछ जारी है।

दोनों भाई कच्ची शराब के इस कदर आदी थे कि सुबह उठते ही पीने लग जाते थे।

हाल यह था कि शराब पीने के लिए उन्होंने अपने घर के पास करीब 800 फीट भूमि तीन लाख में बेच दी थी। यही नहीं उन्होंने शराब के लिए साइकिल व घर के दोनों दरवाजे तक बेच चुके थे।

पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार (31) और मनोज कुमार (45) दोनों भाई कच्ची शराब के लती थे। उनकी मां की मानसिक हालत खराब है, जबकि बड़े भाई मनोज कुमार की बीवी शराब की लत से परेशान होकर तीन साल पहले ही घर छोड़कर जा चुकी है। मनोज की एक बड़ी बेटी है, जो करीब 12 वर्ष की है।

सोमवार की रात भी दोनों भाइयों ने खूब शराब पी और नशे की हालत में ही सो गए और सुबह उठ नहीं पाए। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की गहन जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों भाई घर के अंदर मृत अवस्था में मिले। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि दोनों भाई कच्ची शराब के लती थे। हालांकि उनकी मौत शराब पीने से हुई है या किसी और वजह से यह सब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन

You missed

error: Content is protected !!