भीमताल में 26 पर्यटक छात्रों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर खाई में जा गिरी 

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

 भीमताल। गाजियाबाद के 26 पर्यटक छात्रों से भरी एक टैम्पो ट्रैवलर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चेन बनाकर सफल रैस्क्यू किया।

       नैनीताल जिले में भीमताल के बोहराकूंन गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग(एक्सटेंशन)में एक एनसीआर से आया एक टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनकर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद भीमताल पुलिस ने मौके पर रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

सफेद रंग की टैम्पो ट्रैवलर बस गहरी खाई में गिरने के बाद एक जगह अटक गई। मददगारों, एक मुश्किलों भरा रैस्क्यू अभियान चलाकर लंबी रस्सी के सहारे घायलों को सड़क तक लाए।

लोगों ने रैस्क्यू ऑपरेशन टीम का साथ देते हुए ह्यूमन चेन बनाई और कठिन काम को काफी हद तक सरल कर दिया।

पांच गंभीर घायलों को 108 एम्ब्युलेंस के सहारे भीमताल के नजदीकी सी.एच.सी.सेंटर भेजा गया। 

    बताया जा रहा है कि बोहराकून में गिरे टेंपो ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार ठें। इनमें से 5 यात्री घायल हैं लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर बस को पुलिस और स्थानिय लोगों ने रैस्क्यू किया।

यात्रियों में छात्रों का दल गाजियाबाद का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘जैन जी संवाद’ का आयोजन, युवाओं ने रोजगार और सुरक्षित भविष्य से जुड़े सवाल उठाए
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.