ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर–हल्द्वानी मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल

रामनगर। सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम गैबुआ के समीप एक बाइक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घर लौटते समय हुआ हादसा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कनोरी, बाजपुर (जनपद ऊधम सिंह नगर) निवासी राकेश, सचिन और सनी एक ही बाइक पर सवार होकर रामनगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गैबुआ गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई।
अस्पताल में एक की मौत, दो रेफर:
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सचिन और सनी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजनों में मचा कोहराम:
घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नेटवर्क, ऑनलाइन हाजिरी और ग्राम पंचायतों के अधिकार बढ़ाने समेत उठाईं कई मांगें

You missed

error: Content is protected !!