विद्युत चोरी मामले में विद्युत विभाग ने की कार्रवाई

हल्द्वानी। एसडीओ विद्युत विभाग हल्द्वानी के शिकायत पर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में विद्युत चोरी का एक मामला सामने आया है। विद्युत विभाग द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित स्थल पर जांच की और विद्युत चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

फसाहत मोइन उवैस पुत्र मोइन खान निवासी निकट मदरसा इशतुउलहक, किदवई नगर।

 अनवर हुसैन पुत्र भल्लन, निवासी नई बस्ती।

एसडीओ विद्युत विभाग की शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उक्त व्यक्तियों द्वारा अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

इस पर थाना बनभूलपुरा ने विद्युत विभाग के साथ मिलकर जांच की और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विद्युत विभाग के सूत्रों ने बताया कि मामला विद्युत चोरी के अंतर्गत दर्ज कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई जारी है।

आगे की कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की जाएगी। विद्युत विभाग ने इस तरह की अवैध हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.