ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चमोली में तीसरा खूंखार गुलदार पिंजरे में कैद दुआ 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चमोली में आतंक का पर्याय गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुए है। नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में हमला कर तीन महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाले क्षेत्र से ये तीसरा गुलदार पिंजरे में कैद किया गया है।

वन विभाग ने दस से अधिक पिंजरे, 50 से अधिक कैमरा ट्रैप क्षेत्र में लगाए थे। 

    आज सवेरे गुलदार के पकड़े जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और रानीबाग रेस्क्यू सेंटर लेजाने की तैयारी में जुट गई।

नैनीताल जिले में पिछले माह के अंत से गुलदार लगातार मवेशियों के लिए चारा और चूल्हे के लिए लकड़ी लेने जंगल जा रही महिलाओं पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं।

गुस्साए ग्रामीण लगातार आंदोलन कर वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।

इन हमलावरों को काबू करने के लिए वन विभाग ने संभावित ठिकानों में पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए हैं। इसके अलावा कई टीमें जंगलों में गश्त कर रही हैं। पिछले माह 26 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली में हमलावर गुलदार ने हेमा बरगली को मार डाला था।

इसके बाद, 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में गुलदार ने चारा और लकड़ी लेने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया था।

विगत 11 जनवरी को नैनीताल के धारी ब्लॉक में गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा और जंगल में रगड़कर ले गया था। 

     डीएफओ नैनीताल आकाश गंगवार ने बताया कि आज, ओखलकांडा की ग्राम पंचायत चमोली

के समीप लगे पिंजरे में एक और मवेशियों पर हमला करने वाले क्षेत्र से तीसरा गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। उसे रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर लाया जाएगा।

बताया कि इनके सैम्पल मृतकों से मैच कराने के लिए भेजे जाएंगे। बताया कि तीन गुलदार पकड़े जाने के बाद भी गश्त टीमें उन क्षेत्रों में लगातार बनी रहेंगी

यह भी पढ़ें :  1 मार्च से बदले रोजमर्रा के नियम: LPG सस्ता, ट्रेन टिकट के लिए नया ऐप, UPI और सिम यूज में सख्ती
error: Content is protected !!