ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीसरकारी सस्ते गल्ले का डीलर विदेश में, तीन महीने से राशन न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सस्ते गल्ले की दुकान पर धरना

हल्द्वानी।  एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने  ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बद्रीपुरा क्षेत्र से चोरी हुआ आमा का बक्सा बरामद कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सोमेश्वर निवासी वीरेंद्र बिष्ट का नाम सामने आया, जिसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ बक्सा, उसमें रखे जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि यह चोरी घटना एक दिन पूर्व हल्द्वानी के बद्रीपुरा इलाके में दिनदहाड़े हुई थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के एक बड़े मामले का भी खुलासा किया है।

पुलिस ने 207 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पकड़े गए तस्करों में एक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है, जबकि दूसरा हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों मामलों में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलिकोट में दूषित पानी से बढ़ा बीमारी का खतरा, 50 से अधिक पीलिया मरीज सामने आने से मचा हड़कंप, पीड़ितों से मुलाकात करने पहुचे हेम आर्य 

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.