ब्रेकिंग न्यूज़

प्रार्थना सभा में घुसकर छात्राओं से अभद्रता, शिक्षकों से मारपीट
हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
डोईवाला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में प्रार्थना सभा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक जबरन विद्यालय परिसर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर प्रधानाध्यापिका समेत तीन शिक्षकों के साथ मारपीट की।
छात्राओं से अभद्रता, शिक्षकों को पीटा
विद्यालय में सामने रहने वाला युवक प्रार्थना सभा के समय अंदर घुस गया। जब छात्राओं ने उसे रोका तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील टिप्पणी की।
इस पर प्रधानाध्यापिका उषा रानी ने युवक को फटकार लगाते हुए विद्यालय से बाहर जाने को कहा, जिससे नाराज होकर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए अन्य शिक्षकों को भी पीटा गया।
फर्नीचर तोड़ा, जान से मारने की धमकी
मारपीट के बाद आरोपी ने विद्यालय का फर्नीचर क्षतिग्रस्त कर दिया और शिक्षकों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना से विद्यालय में दहशत का माहौल बन गया।
हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों का हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग डोईवाला कोतवाली पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद सरफराज उर्फ मोनू, निवासी तेलीवाला, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
तहरीर में यह भी उल्लेख है कि आरोपी पूर्व में भी विद्यालय में इस तरह की हरकतें कर चुका है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भय बना हुआ था।
सुरक्षा गारंटी तक विद्यालय बंद रखने का फैसला
डोईवाला।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीवाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सुरक्षा की गारंटी मिलने तक विद्यालय न खोलने का निर्णय लिया है। शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज कराने की बात कही है।
शिक्षक संगठनों में रोष
उ.रा.प्रा. शिक्षक संघ डोईवाला के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सागर और जू.हा. शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश डोभाल ने कहा कि इस घटना से गुरु की मर्यादा को ठेस पहुंची है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शासन-प्रशासन द्वारा शिक्षकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती, तब तक विद्यालय बंद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.