ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के नैनीताल रोड स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें पहाड़ी अस्मिता संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए वक्ताओं ने अपने विचार रखें।

  पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने संगठन से लंबे समय से जुड़े हेमचंद्र भट्ट बर्फानी बाबा को प्रदेश प्रचार मंत्री और प्रदीप रौतेला को नगर उपाध्यक्ष हल्द्वानी को मनोनीत किया गया. उन्होंने कहा लगातार प्रदेश की डेमोग्राफी बदल रही है जिसके लिए पहाड़ के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है 

 मानोनयन के दौरान बर्फानी बाबा ने संपूर्ण उत्तराखंड को एकजुट करने का संकल्प लिया उन्होंने कहा हम देवभूमि के स्वरूप को बदलने नहीं देंगे। जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल और प्रेमा मेऱ ने कहा अपनी संस्कृति को बचाने के लिए लगातार पहाड़ी आर्मी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा की पहाड़ को एकजुट करने के लिए अपनी संस्कृति अपनी बोली भाषा का संरक्षण करना बहुत जरूरी है इस दौरान नगर अध्यक्ष कविता जीना, गीता बिष्ट हरेंद्र राणा गीता चंदोला दीपा बोरा, मोहन बोरा बसंत बिष्ट,संजय आर्य विनोद नेगी आदि मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें :  लगातार बारिश से काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मार्ग पर बड़ा भूस्खलन: 200 गांवों का प्रमुख संपर्क मार्ग बंद, मलबा हटाने में जुटी मशीनें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.