नैनीताल भाजपा के महामंत्री हरीश राणा ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली को जन विरोधी करार दिया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल की अव्यवस्थाओं एवं नगरपालिका अध्यक्ष के गैर जिम्मेदाराना कार्यों को लेकर नैनीताल के राज्य अथिति गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल महामंत्री हरीश राणा ने पालिका की कार्यप्रणाली को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि पालिका द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा नगर वासियों के अनुरोध पर मेट्रोपोल में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण व खेल मैदान में खेल विभाग द्वारा कराई जा रही गतिविधियों में हस्तक्षेप कर रही है।
वही नजूल भूमि को पालिका द्वारा मनमाने तरीके से लीज व ठेके पर दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नजूल भूमि पर प्रदेश सरकार और प्रशासन का अधिकार है न कि नगर पालिका का पालिका नजूल भूमि पर केयर टेकर की भूमिका में रहती है।
मंडल महामंत्री हरीश राणा ने सचिव मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर के लिए की गई महत्त्वपूर्ण घोषणाओं के कियान्वयन के लिए पालिका से मुक्त कराने को कहा है। हरीश सिंह राणा ने कहा की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग थी।
उसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा गृह मंत्रालय से अनुमति लेकर उन्होंने नैनीताल की जो मेट्रोपोल ग्रह मंत्रालय की संपत्ति है शत्रु संपत्ति उसके पार्किंग के लिए धनराशि युक्त हो गई है और उसका भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया था।
मेट्रोपोल पार्किंग में जिला प्रशासन काम भी करा रही है नगर पालिका ने मेट्रोपोल पार्किंग में कूड़े का ढेर लगा दिया है।
इसके साथ ही गैरकानूनी रूप से वहां पर डंपिंग जोन बना दिया है जबकि नगर पालिका को इसका कोई अधिकार नहीं होता । राणा ने यह भी कहा कि ऐतिहासिक सबसे पुराना डीएसए ग्राउंड में पहले क्रिकेट फुटबॉल और हॉकी प्रतियोगिता होती थी।
अब उसमें मुख्यमंत्री के द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए वॉलीबॉल और फुटबॉल हॉकी बास्केटबॉल बॉक्सिंग और बैडमिंटन कोच भी रख दिए हैं।
जिससे की शहर के लोग उसमें लाभ ले रहे हैं लेकिन एक सस्था जिसका 163 में लीज खत्म हो गई थी तो नगर पालिका की जिम्मेदारी थीं उसको खाली करने के लिए पर नहीं कर पाई।














