मैन ऑफ द मैच का खिताब उमेद को दिया गया,
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हेमंत के नाम रहा
रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला
ज्योलिकोट(नैनीताल)। ज्योलिकोट मैदान में 7-नौ साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसका फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भाजपा नेता हेमचंद आर्य रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
फाइनल मुकाबला ज्योलिकोट और ब्लैक पैंथर टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्योलिकोट की टीम ने निर्धारित सात ओवरों में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मात्र चार ओवर में 60 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी।
इस टूर्नामेंट में कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि हेमचंद आर्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।
टूर्नामेंट में
मैन ऑफ द मैच का खिताब उमेद को दिया गया,
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हेमंत के नाम रहा,
जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब नीरज ने अपने नाम किया।
मैचों का संचालन अंपायर भगत रजवार, मुकेश बोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार और मनोज बरगली ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बंटी गोस्वामी, हर्षित जोशी, अतुल कुमार, विनोद कुमार, विजय पीटर, विनोद जेंट्स, अतुल पीटर, सुमित जोशी, राजू जेम्स, विक्रम धामी, ललित जोशी, कैलाश जोशी, पवन पाल, अमन आर्य, धीरज आर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
