ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वादउत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरीआज का राशिफल : 12 अगस्त 2026

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित क्षेत्र में माघ माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप के साथियों द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों को खिचड़ी प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद हेल्पिंग हैंड ग्रुप के राघव गुप्ता ने बताया कि संस्था समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा कार्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि समूह का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सेवा भाव से जोड़ना और जरूरतमंदों की सहायता करना है।

इस सेवा कार्यक्रम में राघव गुप्ता, मनोज गुप्ता, जतिन पांडे, कृष्णा देवल, मयंक गुप्ता, कृष्णा गुप्ता सहित हेल्पिंग हैंड ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें :  स्कूटी सवार युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर; इलाके में हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.