हल्द्वानी। रामनवमी के पावन अवसर पर हल्द्वानी में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला ग्राउंड में संपन्न हुई।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के साथ-साथ महाकाली, विशाल बजरंगबली, राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं।

इन झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और शहर भर में भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

जिससे किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न के बराबर रही। यातायात को भी सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया गया।

रामनवमी के इस अवसर पर हल्द्वानी शहर पूरी तरह राममय नजर आया और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से भागीदारी की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.