नैनीताल में अखिल भारतीय वूमेन महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। अखिल भारतीय वूमेन(महिला) बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक अयोजित की गई।

अक्टूबर 14 से 17 तक होने वाली इस प्रतियोगिता में अंतराष्ट्रीय स्तर के कई जाने माने चेहरे देखने को मिल सकते हैं।
नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित एक बैठक में बॉक्सिंग से संबंधित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और खेल विभाग के लोग उपस्थित हुए।

ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें देशभर से आ रही विभिन्न बेहतरीन टीमों के रहने खाने की व्यवस्था, रिंग लाने व उसे लगाने की व्यवस्था, टेंट और माइक व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट वाहन व्यवस्था, स्वागत समिति, उद्घोषक, स्वागत काउंटर, ऑफिसियल के साथ वॉलंटियर, समन्वय अधिकारी के लिए चर्चा की गई।

नैनीताल पहुंचने वाली इन महिला बॉक्सरों की संख्या 90 के लगभग मानी गई जबकी कोच, मैनेजर, ऑफिसियल, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वॉलंटियर आदि मिलाकर संख्या 170 के लगभग हो जाएगी।

महिला बॉक्सर की टीम पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, आल इंडिया पुलिस, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशनल बोर्ड, एस.एस.सी.बी., ऊत्तराखण्ड समेत अन्य टीमों के आने की उम्मीद है।
ऊत्तराखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और राज्य बॉक्सिंग के जनक मुखर्जी निर्वाण, ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया, नवीन टम्टा,बॉक्सिंग कोच अजय कुमार, पुष्पा धरमवाल, मंनोज कुमार, भगवत मेर, रंजीत थापा, सुनील कुमार, व कमल जगाती उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का बड़ा बयान, रेखा आर्य–गिरधारी लाल साहू विवाद पर साधा निशाना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.